फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती का पोखरे में मिला शव, जिस जगह मिली थी शॉल और चप्पल

Tue, 07 Jan 2020 09:38 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
मृतक सुमन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरपुर बुदहट इलाके के चरनाद गांव से बीते 31 दिसंबर को लापता हुई सुमन (21) का शव मंगलवार की सुबह गांव के ही पोखरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक जनवरी को युवती की शॉल और चप्पल उसी पोखरे के बाहर परिवार के लोगों को मिली थी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह चरनाद गांव में युवती का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया तो गांव के मुन्नालाल ने उसकी पहचान अपनी बहन सुमन के रूप में की। मुन्नालाल ने बताया कि सुमन 31 दिसंबर को घर से लापता हो गई थी। अगले दिन उसकी शॉल और चप्पल पोखरे के बाहर मिली थी। रिश्तेदारी और परिचितों के यहां सुमन की तलाश की गई थी।

कुछ पता नहीं चलने पर मुन्नालाल ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसने कुछ लोगों पर अपहरण का शक जताया था। उसके बाद पुलिस उन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। युवती का कुछ पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार की सुबह गांव के पोखरे में उतराया शव लोगों ने देखा। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी कि मौत कैसे हुई है। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें