बच्चे वापस मिल गए तो परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके से दो बहन और एक भाई का अपहरण कर भाग रहे बाइक सवार खुद को गांव वालों से घिरा देख बच्चों को पिपराइच इलाके में छोड़कर फरार हो गए। बच्चे अपने घरवालों का नाम नहीं बता पा रहे थे, तो एक युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कुसम्ही के कुछ लोगों ने वीडियो देखकर घरवालों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन बच्चों को लेकर घर आए। हालांकि पुलिस को सूचना नहीं दी, क्योंकि बच्चे मिल गए थे।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के हाटा के पकड़िया निवासी मोहन चौहान कुसम्ही में रहकर मजदूरी करता है। परिवार भी साथ रहता है। बेटी मनीषा (9), सरिता (7) और बेटा सन्नी (5) साइकिल चला रहे थे। साइकिल चलाते हुए ही तीनों पास के ही ईंट-भट्ठा की ओर चले गए।
इस बीच बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने भाई-बहनों को दस-दस रुपये और टॉफी देकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद पिपराइच रोड पर जाने लगे। उनौला क्रॉसिंग से पहले ब्रेकर पड़ा, लेकिन चालक ने बाइक की गति कम नहीं की। नतीजा रहा कि बाइक पर बैठी सात वर्षीय सरिता उछल कर नीचे गिर पड़ी।