फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: बदमाशों ने गोली मारकर जीजा-साले की चेन लूटी, हालत नाजुक

Fri, 25 Jun 2021 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

मईल थाना क्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव में स्थित देशी शराब की दुकान पर हुई घटना।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सजांव गांव के युवक की हुई हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं कि बाइक सवार बदमाशों ने जीजा और साले पर दिनदहाड़े फायर झोंक दिया और दोनों की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। गोली जीजा के कंधे में लगी। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंचे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के खुलासे का निर्देश दिया।

विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के धनौती गांव निवासी लालू चौहान (40) अपने साले हरिओम निवासी छपरा खुर्द एकौना के साथ शुक्रवार की दोपहर में पड़री गजराज स्थित शराब की दुकान पर गए थे। शराब लेकर वह भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर पहुंचे कि एक बाइक पर चेहरा ढके तीन बदमाश पहुंचे।

दोनों को रोककर शराब के बारे में जानकारी ली। लालू चौहान कुछ समझ पाते कि दो बदमाशों ने गले की चेन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। गोली लालू के कंधे में लगी। मौके पर ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


बदमाशों ने दोनों के गले की चेन लूटकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन दौड़े आस पास के लोगों ने घायल को सीएचसी सलेमपुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के जल्द पर्दाफाश के लिए टीम गठित की है। 24 घंटे के अंदर हत्या और हत्या के प्रयास व लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि घटना का पर्दाफाश जल्द कर दिया जाएगा। इसके लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें