फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बदमाशों ने चाट विक्रेता को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sat, 12 Jun 2021 08:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बक्शीपुर में चाट विक्रेता को मारी गोली, केस दर्ज, पुलिस ने दस जून की रात हुई घटना में नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के बक्शीपुर में 10 जून की देर रात मनबढ़ों ने चाट विक्रेता अविनाश को गोली मार दी। गंभीर स्थिति में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां अविनाश का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


उसके पिता ने मोहल्ले के चार युवकों समेत पांच के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा का केस दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश में कोतवाली पुलिस दबिश दे रही है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

बक्शीपुर में दयानंद इंटर कॉलेज के पास रहने वाले सुरेश लाल गुप्ता अपने बेटे अविनाश के साथ ठेले पर चाट बेचते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 10 जून की रात में बिजली कटौती के दौरान अविनाश सड़क पर टहल रहा था।
विज्ञापन


रात 12 बजे मोहल्ले का मोनू गौड़, रितेश, अमन, कुंदन कन्नौजिया और एक अन्य युवक के साथ पहुंचा। बातचीत करते हुए वे सभी अविनाश को गली की तरफ ले गए और पेट में तमंचा सटाकर गोली मार दी। घटना के समय मोहल्ले के 20 से अधिक लोग आसपास मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें