प्रतीकात्मक तस्वीर।(इनसेट में मृतका की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र में संतकबीरनगर के सेमरियावां की रहने वाली युवती के सामने ही बस्ती निवासी उसकी सहेली की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। जबकि उसकी भी गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। घटना से युवती काफी सहम गई है। पिता के साथ लौट रही युवती ने फोन पर घटना की जानकारी देते हुए फफक कर रोने लगी।
सेमरियावां निवासी राम निवास यादव की पुत्री ममता यादव ने बताया कि बस्ती के पॉलीटेक्निक कॉलेज से पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही नेहा उर्फ ममता भारती के साथ दोस्ती रही। पढ़ाई के बाद उसे हरियाणा के मानसेर में एक कंपनी में नौकरी मिली और उसकी दोस्त नेहा को निमराणा के एक कंपनी में नौकरी मिली।
करीब दो साल से दोनों दोस्त हरियाणा के रेवाड़ी जिले के थाना क्षेत्र धारूहेड़ा के हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-छह में एक किराये के मकान में रह रही थीं। वहीं शुक्रवार को सोसाइटी में ऊपर के फ्लोर पर रहने वाले साहिल पुत्र विनोद सिंह मोहनपुरा साकरी उत्तर प्रदेश तथा दूसरा बिहार के चंपारण जिले का रहने वाला अंकुर पुत्र लालबाबू से विवाद हो गया।