फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in UP: बिहार से यूपी में घुस रहे लोगों को रोका तो पुलिस टीम पर हमला, एक गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2020 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप देखते हुए लॉकडाउन की शुरुआत में ही यूपी-बिहार बार्डर पूरी तरह से सील कर दिया गया था। यहां से किसी को गुजरने नहीं दिया जा रहा है। इसबीच मंगलवार देर रात कुछ मनबढ़ों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया। इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात धुसवा चेकपोस्ट पर सदर कोतवाली के दो सिपाही अनिल सिंह व रितेश सोनकर ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच एक बुलेट पर तीन युवक गोपालगंज जनपद से आते हुए नजर आए, पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ करने लगे।

पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें वापस लौटने को कहा। इस बात से युवक नाराज हो गए और दोनों सिपाहियों पर हमला बोल दिया। किसी तरह सिपाहियों ने एक को पकड़ लिया। जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सदर कोतवाल टीजे सिंह मय फोर्स पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी राणा विश्व विक्रम सिंह पुत्र अमृत सिंह निवासी ठठेरी गली राज होटल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फरार दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें