फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: नगर पंचायत चेयरमैन पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे से पीटा, पांच पर केस दर्ज

Thu, 13 Feb 2020 01:35 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
हमले के दौरान क्षतिग्रस्त वाहन, इनसेट में घायल चेयरमैन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

शादी समारोह से शामिल होने के बाद देवरिया जा रहे भटनी नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. बलराम जायसवाल पर मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने चेयरमैन के वाहन पर पथराव करने के साथ ही उन्हें लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन


शोर सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। लोगों ने चेयरमैन को सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है।

  शासन की मंजूरी के बाद नगर पंचायत द्वारा केवरा वार्ड के समीप छोटी गंडक के किनारे शवदाह गृह बनवाया जा रहा है। सोमवार को आबादी के करीब शवदाह गृह के निर्माण का केवरा के लोगों ने विरोध किया। मंगलवार को भी विरोध हुआ लेकिन प्रशासन ने बल प्रयोग कर निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


देर रात चेयरमैन एक शादी समारोह में शरीक होने के बाद देवरिया अपने घर के लिए निकले। साहोपार के पास कुछ लोग उनके वाहन पर पथराव करने लगे। वाहन चालक ने गाड़ी रोकी तो हथियारों से लैस लोग चेयरमैन को लाठी-डंडे से पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की और दौड़े तो हमलावर ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से भाग निकले।

नगर पंचायत चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने केवरा के रहने वाले सुनील यादव, अमन यादव, राहुल यादव, राहुल यादव द्वितीय और शेषनाथ यादव पर प्राणघातक हमला करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानेदार भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि शवदाह गृह बनाए जाने को लेकर चेयरमैन पर हमला हुआ है। हमलावर हथियारों से लैस थे, लेकिन हवाई फायरिंग नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें