फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2020 06:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

बस्ती जिले में एक किशोरी को बहला-फुसला कर अश्लील वीडियो बनाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने धमकी व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। गौर थाने की पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


13 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि उसने अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में इसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी अनिल कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार देर शाम आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के करीब हलुआ बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें