फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दरिंदगी के बाद बालिका की हत्या से गम और गुस्से में लोग, छावनी में तब्दील हुआ गांव

Wed, 20 Jan 2021 08:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरंदरपुर क्षेत्र में दरिंदगी के बाद बालिका की हत्या से क्षेत्र के लोग गम और गुस्से में हैं। मंगलवार सुबह जैसे ही मामला प्रकाश में आया पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई। लोगों के गुस्से को भांपते हुए दस थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई। अब तक छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात बालिका के घरवालों को शव सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों के आक्रोश को भांपते हुए पुलिस जल्द से जल्द शव का अंतिम संस्कार कराना चाह रही है। वहीं पीड़ित परिवार बालिका के पिता के हरियाणा से आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने को कह रहा है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात पिता के आने की संभावना है।

वहीं गांव में आक्रोश को देखते हुए फरेंदा सर्किल के साथ परसा मलिक, बरगदवां, नौतनवां, चौक, महिला थाना सहित अन्य थाने की पुलिस के साथ एएसपी निवेश कटियार, सीओ अशोक कुमार मिश्रा गांव में डेरा डाले हुए हैं। एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बालिका के अंतिम संस्कार का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यह है मामला

पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव की बालिका का शव जंगल के झाड़ी में अर्धनग्न हाल में मिला था। शव की हालत देखकर मासूम के साथ हुई दरिदंगी को देख सहम गए। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। मंगलवार रात में पोस्टमार्टम के बाद बालिका का शव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई।

कई स्थानों पर छापा
मंगलवार और बुधवार को पुलिस ने बालिका के साथ दरिंदगी और हत्या करने वालों की तलाश में कई स्थानों पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पता लगाने में जुटी है कि घटना के करीब कौन-कौन से लोग देखे गए थे।

दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
बालिका का शव पहुंचने के बाद बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, सदामोहन उपाध्याय, रेनू गुप्ता, राजन शुक्ला, कुंज बिहारी व भाजपा नेता समीर त्रिपाठी व अशोक जायसवाल पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। कांग्रेस नेता ने कहा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें