फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर ननद से हुआ विवाद, भाभी ने फंदे से लटककर दे दी जान

Sun, 09 Aug 2020 05:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के हटवा गांव के कुनेलपुर टोला में पूजा (22) ने ननद से झगड़ा के बाद फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। हादसे की जानकारी होते ही प्रधान प्रतिनिधि बृजेश सिंह मौके पर पहुंच गए और पुलिस के साथ मायके वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुजीत की पत्नी पूजा का किसी बात को लेकर रविवार की दोपहर ननद से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पूजा कमरे में चली गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पूजा की 17 मई 2019 को शादी हुई थी। हादसे के समय पति सुजीत घर से बाजार गया हुआ था।

वापस आने पर कमरे में गया तो घरवालों को खुदकुशी की जानकारी हुई जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें