फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इन बदमाशों की संपत्ति पर है पुलिस की टेड़ी नजर, एक आदेश पर हो जाएगी जब्त

Sun, 07 Feb 2021 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के माफिया राकेश यादव की संपत्ति जब्त की जाएगी। शराब तस्कर और अपराधियों की शरणदाता तिवारीपुर की रंभा देवी की भी संपत्ति जब्त होनी है। पुलिस की ओर से सात बदमाशों की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है, जिसमें इन बदमाशों के नाम शामिल हैं। पुलिस को कार्रवाई के लिए डीएम के आदेश का इंतजार है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अपराध के दम पर कमाई गई संपत्ति पर पुलिस की टेड़ी नजर है। बदमाशों की संपत्ति को गैंगेस्टर 14 (1) के तहत जब्त करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार रिपोर्ट भेजी जा रही है। डीएम की ओर से आदेश मिलते ही प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस जब्ती करने की कार्रवाई कर रही है।

शासन और अफसरों का मानना है कि इससे अवैध कब्जा तो रुकेगा साथ ही अपराधियों का मनोबल भी टूटेगा। इसी क्रम में पुलिस की ओर से विनोद उपाध्याय की संपत्ति का ब्योरा जुटाकर डीएम को भेजा गया।
विज्ञापन


डीएम का आदेश मिलते ही विनोद की गीडा की संपत्ति पर कार्रवाई हो गई। शाहपुर और कोतवाली इलाके में उसकी संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। नई सूची में फिर से बढ़े बदमाशों को शामिल किया गया है और उनके संपत्ति का रिकॉर्ड खोज लिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने डीएम को इन बदमाशों की भेजी है रिपोर्ट

टॉप टेन बदमाश गुलरिहा के झुगियां निवासी राकेश यादव, बांसगांव के धौसा निवासी दुर्गा यादव, तिवारीपुर इलाके के घुनघुन कोठा निवासी रंभा देवी, बेलघाट के बभनौली निवासी सुजीत गौड़, बेलघाट के बहादुरपुर बुजुर्ग निवासी इनामी बदमाश शैलेंद्र प्रताप सिंह, बेलघाट के रापतपुर निवासी कौशलेंद्र उर्फ पवन मिश्रा और बांसगांव के रधुवाडीह निवासी चूड़ामणि पाठक उर्फ संजय पाठक का नाम भी नई सूची में शामिल है। इन सबकी रिपोर्ट पुलिस की ओर से डीएम को भेजी जा चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें