महराजगंज में बुधवार को एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ लिया और खंभे में उन्हें बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया हैl
मामला 2 सितंबर धुधली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में किशोरी अपने प्रेमी के साथ दिख रही है और आसपास तमाम लोग इकट्ठे हैं। आक्रोशित लोगों ने खंभे में बांधकर युवक को जमकर पीटा। इसके बाद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को भीड़ से बचायाl
घुघली थाने के उपनिरीक्षक अंकित सिंह का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अगली कार्रवाई लड़की से पूछताछ के बाद की जाएगी।