फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जिस शख्स के लिए पति से लिया तलाक, उसने पीछा छुड़ाने के लिए उतारा मौत के घाट

Wed, 03 Mar 2021 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के एक गांव में युवक ने तलाकशुदा महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी। महिला का बिस्तर पर पड़ा शव देखकर उसके मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। गुड्डू (36) ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज इलाके के एक गांव की 35 वर्षीय महिला की शादी छह वर्ष पूर्व इटावा जिले में हुई थी। चार वर्ष पूर्व दोनों का तलाक हो गया। महिला अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मायके में रह रही थी। वह सिकरीगंज कस्बे में स्थित एक हॉस्पिटल में काम करती थी। मंगलवार को हॉस्पिटल नहीं गई थी। वहीं महिला के साथ रहने वाली उसकी मां बच्चे को लेकर गांव गई थी। देर शाम को घर पहुंची तो बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

घटना की सूचना पर एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह और सिकरीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तफ्तीश में जुटी तो पता चला कि गुड्डू से महिला के करीबी रिश्ते थे। इसी की वजह से ही महिला का तलाक भी हुआ था। वहीं अब रिश्ते से पीछा छुड़ाने के लिए गुड्डू ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि गुड्डू ने ही महिला की हत्या की है। अनैतिक संबंध का मामला सामने आ रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें