फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलना प्रेमी को पड़ा भारी, खूंटे में बांधकर ग्रामीणों ने की पिटाई

Wed, 01 Jul 2020 08:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
प्रेमी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका मिलने गए एक प्रेमी को ग्रामीणों ने खूंटे में बांधकर रातभर पिटाई की। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला...
मंगलवार की रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक पनियरा थाना क्षेत्र के गांव में अपने मामा के घर गया। वहां उसके मामा के घर के बगल में एक युवती का घर है। युवक पहले से वहां आता जाता था। दोनों के बीच गहरे संबंध थे। दोनों के घर वालों को इस प्रेम कहानी के बारे में जानकारी नहीं थी।

मंगलवार की रात युवक अपने घर पर मामा के घर जाने की बात कहकर निकला। वह शाम को अपने मामा के घर पहुंचा। रात में सबके सो जाने के बाद पास के घर में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद खटपट की आवाज सुनकर युवती के घर वाले जाग गए। वे जब लड़की के कमरे में गए तो युवक को देखकर सन्न गए। उसके बाद उन्होंने प्रेमी की पूरी रात खूंटे में बांधकर पिटाई की। उसके सिर के कुछ बाल भी साफ कर दिए।

ग्राम प्रधान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी तो युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष पनियरा दिलीप शुक्ला ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्दी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें