फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: छेड़खानी के विरोध पर प्रेमी ने विवाहिता पर चाकू से किया हमला, केस दर्ज

Mon, 24 May 2021 05:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

धनघटा क्षेत्र की रहने वाली मां के साथ महुली क्षेत्र में ननिहाल जा रही थी विवाहिता, प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ छेड़खानी और हत्या के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मां के साथ महुली क्षेत्र में ननिहाल जा रही विवाहिता को भिटनी चौराहे के निकट एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू विवाहिता की पीठ में लगा है। मां की गुहार पर जब तक लोग जुटे, तब तक आरोपी बाइक से फरार हो गया। बताया जा रहा है आरोपी विवाहिता का प्रेमी है और यह घटना छेड़खानी का विरोध करने पर हुई है।

विज्ञापन


एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि धनघटा क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता की शादी बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र में हुई है। विवाहिता अपने मायके धनघटा क्षेत्र में आई थी। अपनी 55 वर्षीय मां के साथ विवाहिता रविवार शाम को महुली क्षेत्र में अपने ननिहाल जा रही थी। महिला के मायके का रहने वाला उसका प्रेमी विनोद अपने दोस्त कमलेश के साथ उसका बाइक से पीछा कर रहा था।

अभी मां-बेटी महुली क्षेत्र के भिटनी चौराहे पर पहुंची ही थी। उसी दौरान बाइक सवार दोनों युवक पहुंच गए। आरोप है कि बाइक सवार युवक जबरियां विवाहिता को बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर छेड़खानी शुरू कर दी। उसी बीच प्रेमी विनोद ने चाकू से प्रहार कर विवाहिता को घायल कर दिया।
विज्ञापन


हमले में चाकू विवाहिता के पीठ में लग गई। मां के शोर मचाने पर राहगीर जुट गए, लेकिन तबतक दोनों युवक बाइक से भाग निकले। इस मामले में विनोद और कमलेश के खिलाफ छेड़खानी और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें