फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दो हजार रुपये रंगदारी ना देने पर चाकू से हमला, पीड़ित ने समझा था मजाक

Wed, 09 Jun 2021 08:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रकम इतनी कम होने की वजह से पीड़ित ने समझा था मजाक, खुद को मजदूरों से घिरा देख फायरिंग कर फरार हुए बदमाश, तीन पर केस दर्ज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सहजनवां इलाके के नरौली गांव में रंगदारी ना देने पर ईंट भट्ठा संचालक के भाई पर मंगलवार की देर रात करीब एक बजे बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के समय मजदूरों के जगने पर खुद को घिरा देख बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर पर बुधवार को डोहरिया कला निवासी प्रिंस पांडेय, माधोपुर निवासी अरविंद यादव व नरौली निवासी शिव प्रताप यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के नरौली निवासी विनोद गुप्ता गांव पर ही ईंट भट्ठे का संचालन करते हैं। भट्टे की देखरेख की जिम्मेदारी भाई विजय गुप्ता पर है। विनोद का आरोप है कि चार दिन पहले क्षेत्र के एक बदमाश ने फोन करके उनसे दो हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

महज दो हजार रुपये की डिमांड सुन विनोद इसे मजाक समझ कर टाल गए। मंगलवार की देर रात करीब एक बजे के आसपास दो बाइक पर सवार तीन बदमाश ईंट भट्ठे पर पहुंच गए। भट्टे पर सो रहे विजय गुप्ता को जगाया और रंगदारी नहीं देने पर गालियां देते हुए चाकू से उनपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए।
विज्ञापन


शोर सुनकर मजदूर भी जग गए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। इंस्पेक्टर सहजनवां दिलीप पांडेय ने कहा कि विनोद गुप्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें