उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज मदन मोहन मिश्र ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को शुक्रवार की सुबह सोनबरसा सिनेमाहाल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को कुशीनगर हाटा कोतवाली, बकराबाद निवासी हरेंद्र कुमार पुत्र राजनारायन बहला फुसला कर भगा ले गया था।
जिसमें लड़की के परिजनों ने बहला फुसला कर भगाने, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कराया था। सोनबरसा चौकी इंचार्ज मदन मोहन मिश्र ने पिछले दिनों लड़की को सोनबरसा फोरलेन से बरामद किया था।
चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि सुबह 10 बजे मुखबिर ने सोनबरसा चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्र को सूचना दी कि किशोरी को भगा ले जाने और उसके साथ रेप का आरोपी कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बकराबाद निवासी हरेंद्र कुमार पुत्र राजनारायण सोनबरसा सिनेमा हॉल के पास है। चौकी प्रभारी ने कांस्टेबल प्रदीप कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और उसे दबोच लिया।