फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरा समझकर आरोपी फरार: पहले दोस्तों के संग छलकाया जाम, फिर गला रेतकर हत्या की कोशिश

Tue, 08 Jun 2021 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पत्नी से अनैतिक संबंध के शक में युवक की गला रेतकर हत्या की कोशिश, गुलरिहा इलाके के एक गांव की घटना, दोस्तों संग शराब पीने के बाद की वारदात।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में सोमवार की रात एक युवक की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा तो पता चला कि उनमें से एक को यह आशंका है कि उसकी पत्नी का युवक के भाई से अनैतिक संबंध है। युवक अपने भाई का ही पक्ष ले रहा था, इसलिए उसकी हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन


पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनमें से दो के खिलाफ नामजद केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव का एक युवक हैदराबाद में रहकर पेंट पालिश का काम करता है। करीब 15 दिन पूर्व ही वह घर आया था। सोमवार को उसके पड़ोस के घर में भंडारे का आयोजन था। इसी बीच उसके मोबाइल फोन पर आरोपियों में से एक का फोन आया। शाम करीब 7 बजे युवक घरवालों से भंडारे में शामिल होने की बात कहकर निकला।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह करीब 9 बजे तक भंडारे में शामिल रहा। फिर दोस्तों के साथ पीने-पिलाने का दौर शुरू हो गया। इसके बाद गांव के दो युवकों के साथ वह पास स्थित नहर की तरफ जाता देखा गया। रात करीब 12.15 बजे वह कुछ दूरी पर स्थित काली मंदिर के पास घायल हालत में गिरा मिला। एक अंजान नंबर से उसके घर पर फोन आया, जिसके बाद घरवाले पहुंचे। उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी मंगलवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे थे।

 

विज्ञापन

घटनास्थल पर मिले संघर्ष के निशान

घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं। मौके पर काफी खून भी गिरा मिला। घायल युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मुख्य आरोपी बोला, तीन लोगों की करनी थी हत्या
मुख्य आरोपी ने पुलिस कस्टडी में जो बोला, उसे सुनने से उसका गुस्सा साफ झलक रहा था। उसका कहना है कि उसे तीन लोगों की हत्या करनी थी। घायल युवक के छोटे भाई का उसकी पत्नी से नजदीकी संबंध है। इसे लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन उसका भाई मानने को तैयार नहीं है। घायल युवक भी अपने भाई का ही पक्ष ले रहा था। मुख्य आरोपी ने यह भी कहा कि दोनों भाई और आरोपी की पत्नी उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों पर नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपित ने अकेले वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। घायल का लखनऊ में उपचार चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें