फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने उठाया खतरनाक कदम, पिता बोले- 'नहीं पता था करेगा ऐसा'

Mon, 04 Jan 2021 07:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंपियरगंज इलाके के नुरूद्दीन चक गांव में मनोज पासवान (35) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मायके से घर पहुंची पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। कुछ देर बाद उसने तहरीर वापस ले ली।

जानकारी के अनुसार, मनोज पासवान का उसकी पत्नी से कुछ माह पहले कहासुनी हो गई थी। पांच माह से पत्नी मायके में थी। मनोज घर पर पिता, मां व अन्य परिजनों के साथ रहता था।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात सभी लोग भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। सुबह घरवालों ने आवाज लगाई तो मनोज ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखा गया तो उसका शव कमरे में कुंडे के सहारे पंखे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता ने बताया कि रविवार को मनोज ने पत्नी को फोन कर वापस आने को कहा, लेकिन वह नहीं आई। देर रात बेटे ने आत्महत्या कर ली। उधर, मौत की खबर पाकर पहुंची पत्नी ने ससुराल वालों पर पति की पीटकर हत्या का आरोप लगाया। देर शाम उसने तहरीर वापस ले ली। युवक की एक बेटी ममता (9), प्रशांत (7) व अखिलेश (5) हैं।

विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें