फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन के विवाद में सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर हुई चाकूबाजी, दो की हालत गंभीर

Sun, 21 Nov 2021 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

तीन बीघा जमान को लेकर पांच भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं रविवार की सुबह भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इस कदर बढ़ गया कि लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और चाकू निकल गए और जमकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
घटना के बाद मायूस बैठी महिलाएं व बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बरहज क्षेत्र के करायल शुक्ल गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में चले लाठी-डंडे ईंट पत्थर और चाकूबाजी में डॉ. अवधेश शुक्ल (50) और कौशल शुक्ल (46)  गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


कहासुनी के बाद जमकर चले लाठी-डंडे
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे करायल चौराहा स्थित मकान पर भूमि विवाद को लेकर कहासुनी के बाद डॉ.अवधेश, गिरिजेश और कमलेश, संतोष, कौशल के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में चाकू लगने से कौशल और डॉ. अवधेश बुरी तरह से घायल हो गए। खून से लथपथ दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। मारपीट से चौराहे पर अफरा- तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मदनपुर थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

सगे भाइयों के लिए दरार बनी तीन बीघा जमीन
बरहज तहसील क्षेत्र के करायल शुक्ल गांव निवासी स्व. पवहारी शुक्ल के पांच पुत्र डॉ. अवधेश, कमलेश, कौशल, संतोष और गिरजेश हैं। सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष की वजह तीन बीघा जमीन बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पूर्व में बेचना देवी ने करीब तीन बीघा जमीन डॉ. अवधेश के नाम वरासत लिखा है। उक्त जमीन को लेकर सभी भाइयों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व जमीन को लेकर भाइयों की ओर से पंचायत बुलाया जाना बताया जा रहा है। जबकि शनिवार की शाम को हुए विवाद में एक पक्ष की महिला द्वारा थाने पर पहुंच भसुर और देवर पर आरोप लगाया गया था। पुलिस द्वारा कोई कदम न उठाया जाना और अगली सुबह हुए खूनी संघर्ष से लोग पुलिस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें