फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की पीटकर हत्या, नाराज लोगों ने लगाया जाम

Thu, 30 Jan 2020 05:29 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, चिलुआताल (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाके के हमीदपुर तेन्हई गांव में बुधवार की रात कच्ची शराब पीने के दौरान हुए विवाद में मजदूर नंदलाल निषाद (40) की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही आरोपित फरार है। उधर, घटना की सूचना पर आए घरवाले और ग्रामीणों ने गांव के बाहर जाम लगा दिया। सूचना आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को शव पाते ही फिर ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर शव रखकर हाइवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

उधर, पुलिस ने मृतक के भाई नंद किशोर की तहरीर पर रामदवन, रोहित, राधिका, राहुल पर मारपीट, गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

थाने में दर्ज केस के मुताबिक चिलुआताल इलाके के हमीदपुर तेन्हुई निवासी नंदलाल निषाद मजदूरी करता था। बुधवार की रात 9 बजे घर लौटा और गांव में ही एक कच्ची के ठेके पर शराब पीने चला गया। इसी दौरान किसी बात पर आपसी में लोगों ने मारपीट कर लिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही कच्ची शराब का कारोबार करने वाला रामदवन अपने परिवार के लोगों के साथ आ गया और मारपीट कर नंदलाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेजवाया मगर इलाज के दौरान नंदलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें