फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हिस्ट्रीशीटर की अजब है कहानी, गोरखपुर का निवासी नागालैंड से जारी करा लिया बंदूक का लाइसेंस

Sat, 16 Jan 2021 06:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक ऐसे हिस्ट्रीशीटर की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर बहुत हैरानी होगी। इस हिस्ट्रीशीटर ने नागालैंड से ना सिर्फ बंदूक का लाइसेंस जारी करा लिया है बल्कि उस बंदूक को भी बड़े शान से अपने घर में रखता था।
विज्ञापन


इसमें बड़ी बात यह है कि पुलिस भी पिछले 10 साल में उसे पकड़ नहीं पाई, अब जब हत्या के एक मामले में पुलिस उसे घर से गिरफ्तार की है तो उसका लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुआ। हालांकि पुलिस को इसमें संदेह है कि नागालैंड से जारी हुआ लाइसेंस सही है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

यह हिस्ट्रीशीटर जिले के झंगहा का रहने वाला अच्छेलाल यादव है। अच्छेलाल पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस ने उसे शुक्रवार को दो बेटों के साथ गगहा इलाके में हुई ईट भट्टे की मालिक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस जब उसके घर गई तो उसने दो नाली बंदूक मिल गई। जांच पड़ताल की तो पता चला कि नागालैंड से उसने लाइसेंस ले रखा है। एसपी साउथ अरुण सिंह ने बताया कि नागालैंड के लाइसेंस की जांच की जा रही है।

सीआरपीएफ से भगोड़ा भी है अच्छेलाल
अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले अच्छेलाल सीआरपीएफ में जवान था। घर पर जमीन के विवाद में उसने नौकरी छोड़ दी और फिर अपराध की दुनिया में आ गया। उसे सीआरपीएफ से भगोड़ा घोषित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें