फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर सोई छात्रा से हुई छेड़खानी, माता-पिता ने पकड़ा तो झपट कर भाग निकला आरोपी

Tue, 20 Oct 2020 02:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की भोर में घर में घुसकर नींद में सोई नौवीं की छात्रा से गांव का ही एक युवक छेड़खानी करने लगा। माता-पिता की नींद खुलने के बाद आरोपी भागने का प्रयास किया। हालांकि वह पकड़ गया।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता के माता-पिता से आरोपी की जमकर हाथापाई हुई। इसी बीच वह झपट कर भाग निकला। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पीड़िता की मां ने थाने पहुंच तहरीर दी है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में गैर समुदाय के एक गरीब परिवार की 12 वर्षीय किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है। वह अपने घर में सोई हुई थी। मंगलवार की भोर में तकरीबन 3 बजे गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी घर में घुसते ही सबसे पहले बिजली का तार काट दिया, जिससे लाइट बंद हो गई। जब घर में अंधेरा हो गया तो उसने चारपाई पर सोई छात्रा के साथ छेड़खानी करने शुरू कर दी। खरखराहट की आहट सुन छात्रा की मां की नींद खुल गई। उसने बेटी के कमरे में देखा एक युवक बैठा है।

इस बीच आरोपी भागने की कोशिश कर ही रहा था कि पति-पत्नी ने उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी युवक से पीड़िता के माता-पिता की जमकर हाथापाई हुई। इसी बीच शरीर से मजबूत आरोपी झपट कर भाग निकला। एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पीआरबी मौके पर गई थी। पुलिस भी आरोपी की धड़पकड़ के लिए गांव पहुंची है। तहरीर मिलते ही मुकदमे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें