फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने ही कराई थी किशोर की हत्या, दूसरे प्रेमी समेत चार गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2020 05:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • लड़की का दो लोगों से था संबंध, इसी को लेकर दो महीने पहले हुआ था विवाद
  • आरोपितों के निशानदेही पर पुलिस ने मोबाइल, हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद किया
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गोला इलाके के हरपुर गांव में किशोर दीपराज (14) की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पड़ोसी लड़की समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दीपराज की पड़ोसी लड़की का दूसरे गांव के जशवंत निषाद से प्रेम संबंध था।

विज्ञापन


इसी लड़की से दीपराज से भी नजदीकी रिश्ते थे। इसी बात को लेकर दो महीने पहले विवाद हुआ था। लड़की की मदद से ही जशवंत ने साथियों के साथ मिलकर दीपराज की हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर दीपराज का गायब मोबाइल, हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है।

आरोपितों की पहचान इटउवा निवासी जशवंत निषाद, हरपुर गांव निवासी महेंद्र निषाद, नीरज निषाद और एक लड़की के रूप में हुई है। सीओ गोला श्यामदेव बिंद ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। सीओ ने बताया कि सरम गांव के चुन्नीलाल का 14 वर्षीय बेटा दीपराज कक्षा नौवीं का छात्र था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसकी हत्या कर फेंका गया शव आठ अगस्त की सुबह हरपुर गांव के पास से मिला था। मृतक के पिता चुन्नीलाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। मृतक के गायब मोबाइल का कॉल डिटेल और सर्विलांस सेल की मदद से मंगलवार की सुबह गोला थानेदार हेमेंद्र पांडेय ने पुलिस टीम के साथ गोपालपुर, साईजोत तिराहा से आरोपितों को गिरफ्तार किया।

सीओ ने बताया कि मृतक दीपराज और हत्यारोपित जशवंत एक ही लड़की से मोबाइल फोन पर बात करते थे। इसको लेकर दो माह पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था लेकिन मामला थाने तक नहीं पहुंचा। सात अगस्त की रात जशवंत के कहने पर युवती ने रात 11 बजे दीपराज को फोन कर बगीचे में मिलने के लिए बुलाया।

उसके बगीचे में पहुंचने पर जशवंत अपने दो साथियों महेंद्र और नीरज के साथ मिलकर उसे घेर लिया। सिर पर डंडे से प्रहार किया तो दीपराज जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दीपराज के हाथ को पीछे बांध दिया, फिर उसकी छाती पर चढ़ गए। इससे किशोर की मौत हो गई। उसके मोबाइल से सिम निकाल तोड़ कर पास की झाड़ी में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपित युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें