फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मामा के घर से लौटते समय उठाया ये कदम

Thu, 08 Apr 2021 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार पश्चिमी ढाले के पास एक 22 वर्षीय युवती ने ट्रेन के आगे कुदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, महराजपुर गांव निवासी राजेश राजभर की बेटी प्रिती (22) मामा के घर से गांव आ रही थी। बताया जा रहा है कि नूनखार पश्चिमी ढाले के पास साइकिल खड़ा कर देवरिया के तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कुद गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
 

मौके पर पहुंचे लोगों ने शव का शिनाख्त किया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर, जीआरपी देवरिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि प्रीति की शादी तय थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें