फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर किशोरी कर रही थी मंगेतर से बात, इस बात से नाराज होकर फंदे से लटक कर दे दी जान

Sun, 15 Mar 2020 05:54 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, चौक बाजार (महराजगंज)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवकाजी की रहने वाली युवती घर के अंदर दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवकाजी निवासी महाबीर की बेटी अंगूरा (19) शनिवार की शाम भोजन कर अपने कमरे में सोने चली गई। उसकी मां शांति देवी हैंडपंप पर बर्तन साफ करने लगी। बर्तन धोने के बाद बेटी को आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा तो, फंदे से उसका शव लटक रहा था। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए।

बताया गया कि अंगूरा की शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह पूर्व तय हुई थी। 25, 26 अप्रैल को विवाह होना था। मां शांति देवी ने बताया कि शादी तय होने के बाद बेटी की युवक से मोबाइल फोन पर अक्सर बातें होती थी। घटना से पहले भी मोबाइल पर बात हो रही थी। फोन कटने के बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें