फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर की हुआ था विवाद, दोस्तों ने ही युवक को उतारा था मौत के घाट

Wed, 07 Oct 2020 05:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • गोरखनाथ इलाके में मिली थी लाश, बांसगांव के राहुल सिंह के रूप में पुलिस ने की शिनाख्त
  • चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के रकम बंटवारे को लेकर की थी वारदात
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी के पास हत्या कर फेंके गए शव की पहचान पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से बांसगांव इलाके के कस्बा निवासी राहुल सिंह पुत्र अजय सिंह के रूप में कर ली। साथ ही पुलिस ने हत्या करने वाले उसके चार साथियों को भी दबोच लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सब साथ में मिलकर चोरी और लूट की वारदात किए थे, जिसकी रकम बंटवारे को लेकर विवाद हुआ और फिर ईंट से प्रहार कर राहुल को घायल किया गया और ब्लेड से उसके गर्दन को काट दिया गया था।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 28 अगस्त की रात में हत्या की गई थी। 29 अगस्त की सुबह शव मिलने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी थी। सोशल मीडिया पर भी फोटो को वायरल किया गया था, ताकि मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन


मृतक के रिश्तेदार सुनील चंद ने मृतक की पहचान कर ली जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल को आगे बढ़ाया तो पता चला कि राहुल शातिर अपराधी था और मई में पैरोल पर बाहर आया था। उसके साथी अहमद उर्फ नाटे से उसकी मुलाकात जेल में ही हुई थी जो जमानत पर इस समय बाहर था।

घटना वाले दिन नाटे ने अपने मित्र इरफान सलीम और गुलजार को लेकर डोमिनगढ़ बंधे पर पहुंचा था। वहीं पर उसने राहुल को फोन करके बुलाया और फिर सब साथ में बैठकर शराब पिए। शराब पीने के बाद नाटे राहुल से पैसे की मांग करने लगा और विवाद हो गया। जिसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें