फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बैंकों में अकाउंट खुलवा कर धन उगाही करते ये बदमाश, पुलिस ने ऐसे किया इनका पर्दाफाश

Thu, 18 Feb 2021 08:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक में किसानों के नाम पर अकाउंट खोलवाकर रकम हजम करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 17 फरवरी को थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम तथा साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर शिकारपुर तिराहे से भालेंदू चतुर्वेदी निवासी ग्राम करमह, टोला घुरठई थाना कोतवाली, भागवत प्रसाद निवासी ग्राम बल्लोखास थाना घुघली, व्यासमुनि निवासी पड़री खुर्द थाना घुघली, शत्रुधन पाठक निवासी बरवा विद्यापति थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट, साजिश करना समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी भालेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि सरगना शंभू कुमार गुप्ता लोगों को पैसौं का लालच देकर उनको किसान दिखाकर बैंको में अकाउंट खुलवाकर तथा फर्जी, कूटरचित दस्तावेजों व डिजिटल सिग्नेचर पेन ड्राइव व आधार कार्ड की सहायता से भारी मात्रा में धन उगाही करता है। शिकारपुर में एक विल्डिंग मैटेरियल के नाम से उक्त फर्जीवाड़ा का अपराध करता है।
विज्ञापन


इन सामाग्री की हुई बरामदगी
छह लाख 92 हजार पांच सौ नगद बरामद हुआ। दो लैपटाप, दो प्रिंटर, एक स्कैनर, 305 चेकबुक, 287 सिंगल चेक, 232 चेक भरे चेक (एक करोड़ उन्नीस लाख तिरानबे हजार चार सौ रुपये) हुए, डिजिटल सिग्नेचर पेन ड्राइव 37,  एक जियो वाई फाई,  87 मुहर, 243 सिमकार्ड, 638 आम जनता का फोटो,  3 आधार कार्ड, 41 पासबुक की छाया प्रति मय आधार कार्ड, 1380 मोनोग्राम, 19 प्लास्टिक का झोला मय चालान व दस्तावेज सहित, क्रय पंजिका की छाया प्रति 462 अदद, धान क्रय रसीद 435, बैंक में खाता खोलने का फार्म, दो कैलकुलेटर आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें