फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुशीनगर में किशोरी के साथ हुई छेड़खानी, पिता ने दर्ज कराया केस

Mon, 15 Feb 2021 08:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात 15 वर्षीया किशोरी के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की। किशोरी के पिता की तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने सोमवार को अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार की रात में बेटी गांव के बाहर खेत की तरफ गई थी। अकेला देख उधर मौजूद कुछ अज्ञात युवक छेड़छाड़ करने लगे। बेटी ने शोर मचाया तो गांव के लोग वहां पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी युवक भाग निकले।

घटना की सूचना किशोरी ने अपने परिजनों को दी। पिता ने रात में डॉयल 112 पर सूचना दी। एसओ हनुमानगंज ज्ञानेंद्र राय भी फोर्स लेकर पहुंचे और पीड़िता व परिजनों का बयान लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवकों पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें