फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: नाबालिग से चाचा ने किया दुष्कर्म, पिता बोला- 'सगा भाई ऐसा करेगा, सोचा नहीं था'

Fri, 11 Dec 2020 06:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चिलुआताल इलाके के एक गांव में शादी से घर छोड़ने के बहाने सगी 13 साल की भतीजी की साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी चाचा रिश्ते को शर्मशार करने के बाद से ही फरार है।

विज्ञापन


उधर, सूचना पर पुलिस ने तत्काल आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जाएगा। वहीं लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने पिता के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। रात में पिता को देर होने लगा और बच्ची घर जाने की जिद्द करने लगी। पिता ने अपने छोटे भाई के साथ बच्ची को भेज दिया। मगर चाचा के मन में कुछ और ही था।
विज्ञापन


उसने रिश्तों की मर्यादा को तोड़ दी और रास्ते में सुनसान पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पिता घर पहुंचा तो पता चला कि बेटी तो अभी घर आई ही नहीं है। ऐसे में अनहोनी की आशंका पर दोनों बच्ची की तलाश में निकले तो गांव किनारे अर्द्धनग्न हाल में बच्ची खड़ी रो रही थी।

मां को उसने आपबीती बताई, जिसके बाद पिता ने थाने पर सूचना दी। इंस्पेक्टर नीरज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें