फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: मामूली बात को लेकर हुआ झगड़ा, बेटे की पिटाई से पिता की हुई मौत

Wed, 28 Jul 2021 04:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एकडेगा भावपुर ग्रांट गांव के टोला तुलसीडीह का मामला, डांटने पर बेटे ने शुरू कर दी थी पिता से मारपीट।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता की डांट इतना नागवार गुजरा की बेटे ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की इस घटना में पिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना बुधवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एकडेगा भावपुर ग्रांट गांव के टोला तुलसीडीह का है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


शोहरतगढ़ क्षेत्र एकडेगा भावपुर ग्रांट गांव के टोला तुलसीडीह निवासी लोहरमन (50) ने बुधवार को किसी बात पर अपने पुत्र नेपाली को डांट दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद नेपाली ने पिता से कहासुनी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में लोहरमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

परिजनों ने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिली कि नेपाली हर रोज सुबह से नशीली दवाओं का सेवन करता है। जिससे उसकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। आए दिन रोज घर व बाहर में झगड़ा करता था। इस बाबत शोहरतगढ़ थाना एसओ आरबी सिंह ने बताया कि घटना के संबंध कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें