फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत में बने टिनशेड में सो रहे किसान को मारी गोली, परिजनों ने दुश्मनी से किया इनकार

Wed, 03 Feb 2021 06:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोली से घायल बुजुर्ग बाबूलाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ के हैदरगंज टोला में खेत की रखवाली के लिए टीनशेड में सोए किसान बाबूलाल निषाद (60) को मंगलवार की आधी रात गोली मार दी गई। जिस समय गोली चलाई गई उसी समय वह करवट ले रहे थे इस वजह से उनके कंधे में गोली लग गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि गोली किसने और क्यों मारी है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात दस बजे के करीब बाबूलाल की पत्नी बसंती देवी भोजन लेकर खेत गई थी और फिर वह घर चली आई। खेत की रखवाली के लिए बने टीनशेड में बाबूलाल रोज ही अकेले सोते थे। रात में बारह बजे के करीब बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर बाबू लाल भी कुछ समझ नहीं पाए लेकिन फिर खून रिसाव होने और दर्द होने पर उन्हें पता चला।

उधर, शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और फिर घरवाले भी पहुंच गए। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिया। साथ ही दाहिने कंधे में गोली लगने की वजह से बाबूलाल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पर उपचार चल रहा है। सूचना पाने के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी से दुश्मनी नहीं, मुझे खुद नहीं पता क्यों गोली मारी गई

किसान बाबूलाल व उनके परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। करीब 16 डिस्मिल ही जमीन है और कुछ जमीन दूसरे का लेकर वह खेती करते हैं। उनकी किसी से क्या दुश्मनी होगी। गोली उन्हें क्यों मारी गई है इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। पुलिस सड़कों पर कुछ दुकान को खोज रही है जहां पर सीसी टीवी कैमरे लगे हों ताकि कुछ मदद मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें