फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सेंट एंड्रयूज कॉलेज का फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज पर कर रहा था नौकरी

Wed, 09 Feb 2022 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सिंह सागर ने बताया कि फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने जांच की थी। डिग्री व दस्तावेज फर्जी मिले थे।
 
विज्ञापन
फर्जी शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सेंट एंड्रयूज कॉलेज में फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे शैलेश कुमार गुप्ता को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कोतवाली पुलिस ने शिक्षा विभाग की तहरीर पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धारा में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


शैलेश कुमार गुप्ता राजघाट इलाके के रायगंज दक्षिणी का निवासी है। इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सिंह सागर ने बताया कि फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने जांच की थी। डिग्री व दस्तावेज फर्जी मिले थे।

इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था। उसकी तलाश की जा रही थी कि इसी बीच कॉलेज के पास उसके होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें