फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किराने की दुकान में बनाई जाती थी नकली शराब, छापेमारी के दौरान आबकारी टीम भी हुई हैरान

Tue, 24 Nov 2020 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में आबकारी विभाग व तिवारीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने तिवारीपुर इलाके में नकली शराब बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक आरोपी तिवारीपुर के नरसिंहपुर निवासी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह अपने घर में ही किराने की दुकान की आड़ में नकली देसी व अंग्रेजी शराब बना रहा था।

विज्ञापन

 
टीम ने मौके पर भारी मात्रा में ढक्कन, क्यूआर कोड तथा नकली शराब बरामद की है। आरोपी प्रमोद ने बताया कि शराब बनाने के लिए सामग्री उसे तुर्कमानपुर राजघाट निवासी अमित कुमार मंझवार उर्फ गुड्डू मुहैया कराता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अमित की तलाश में जुटी है।

आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिवारीपुर के नरसिंहपुर में एक व्यक्ति नकली शराब बनाने का धंधा कर रहा है। आबकारी टीम तिवारीपुर इंस्पेक्टर संदीप सिंह के साथ वहां पहुंची तो प्रमोद घर में शराब बनाते मिला। पता चला कि वह किराने की दुकान की आड़ में नकली शराब बेच रहा था।
विज्ञापन


टीम ने वहां से देसी शराब के 8000 नकली ढक्कन, विदेशी शराब के 375 नकली ढक्कन, चार रोल नकली क्यूआर कोड, 11 बोतल अंग्रेजी शराब और प्लास्टिक के तीन बोतलो में बनाई गई नकली शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि जितनी सामग्री बरामद हुई है, उससे करीब पांच लाख की नकली शराब बनाई जा सकती है।

आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद व फरार अमित के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जालसाजी, धोखाधड़ी और साजिश रचने आदि आरोप में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में आबकारी विभाग के अरविंद कुमार मिश्रा (निरीक्षक सेक्टर एक गोरखपुर), अरविंद सिंह (आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सहजनवां), अमित कुमार श्रीवास्तव (आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 गोला), आबकारी निरीक्षक एसएसएफए गोरखपुर प्रभार रेखा श्रीवास्तव, तिवारीपुर थाने के शिवेंद्र तिवारी, संदीप सिंह, शमशीर अहमद, गुरु प्रसाद, आशुतोष श्रीवास्तव, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें