फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: प्रेमी को फंसाने के लिए दी बच्ची के अपहरण की फर्जी सूचना, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 03 Sep 2021 03:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जीआरपी ने सर्विलांस की मदद से बच्ची को सकुशल किया बरामद, मानवता के आधार पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध नहीं की कार्रवाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला रेलवे स्टेशन से बच्ची के अपहरण की सूचना महिला ने अपने प्रेमी को फंसाने के लिए दी थी। बुधवार जीआरपी ने बच्ची को महिला की सहेली के घर से बरामद कर लिया। महिला ने बच्ची को वहां दिल्ली जाने की बात कहकर छोड़ा था। बच्ची को बरामद करने के बाद जीआरपी ने उसे उसकी मां को सुपुर्द कर दिया। हालांकि जीआरपी ने महिला पर कोई कार्रवाई नहीं की है। मानवीय आधार पर पुलिस ने कार्रवाई ना करने की बात कही है।

विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, पिपराइच इलाके की रहने वाली महिला की शादी देवरिया जिले के सलेमपुर में हुई है। उसकी दो साल की एक बच्ची है। पति से विवाद होने के बाद महिला घर छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद रामकोला धनंजय यादव से उसका प्रेम हो गया और पिछले छह माह तक वह साथ रही। अनबन होने पर प्रेमी उसे छोड़कर चला गया।

26 अगस्त की सुबह महिला ने फोन कर बताया कि रामकोला रेलवे स्टेशन से उसकी बच्ची गायब हो गई। सर्विलांस की मदद से खोजबीन शुरू की गई तो पता चला कि वह रामकोला रेलवे स्टेशन पर गई ही नहीं थी। काल डिटेल के जरिए छानबीन करने पर पता चला महिला 25 अगस्त की शाम नौतनवां में रहने वाली अपनी सहेली के घर पहुंची थी। जरूरी काम से दिल्ली जाने की जानकारी सहेली को देते हुए बच्ची को छोड़कर चली आई। बुधवार को नौतनवां पहुंची जीआरपी की टीम ने बच्ची को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें