फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2020 04:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

  • शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
  • बदहवास हाल में मिली थी महिला, होश में आने के बाद दर्ज हुआ केस

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बुजुर्ग महिला को गांव के ही दो युवकों ने मारपीट कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। गांव के बाहर जख्मी हालत में बेहोश महिला को गांव वालों देख पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


इलाज के बाद दो दिन बाद होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद मानसिक आघात से जूझ रही बुजुर्ग महिला का इलाज चल रहा है।  

ये है पूरा मामला
मामला शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गए गांव का है। लोगों ने करीब साठ वर्ष की बुजुर्ग महिला को गांव के पास जख्मी और बेहोश हालत में पड़ा हुआ पाया था। वृद्धा की हालत देख ग्रामीणों ने उससे मारपीट और दुष्कर्म किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने वृद्धा को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया था। इलाज के दौरान महिला होश में तो आ गई लेकिन बदहवास हालत होने के कारण पुलिस को कोई बयान नहीं दे पा रही थी। सोमवार शाम को वृद्धा बयान देने की स्थिति में आई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गांव के ही बलिकरन और रामू ने उसे खूब पीटा और दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह क्षेत्र के ही सिसवा बाजार और रोमनदेई के बीच सिराजुल हक उर्फ हाजी के भठ्ठे के पास मौजूद बलिकरन और रामू को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसओ शोहरतगढ़ रामअशीष यादव, आरक्षी सुनील दत्त सरोज, अनिल चौहान, रमाशंकर यादव, राकेश कुमार मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें