फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में मासूम को बनाया शिकार, छह साल के बच्चे को बड़ी मां ने उतारा था मौत के घाट

Thu, 15 Oct 2020 09:32 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोला (कुशीनगर)।

सार

  • रामकोला थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग टोला विशुनपुरा का मामला
  • बीते 30 सितंबर को गन्ने के खेत में मिला था छह वर्षीय बालक का शव
  • परिजनों ने ग्राम प्रधान पर हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया था केस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग टोला विशनपुरा में बीते 30 सितंबर को छह वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में मासूम की बड़ी मां को ही आरोपी बताते हुए जेल भेज दिया है। दोनों परिवारों के बीच एक दिन पहले ही झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


रामकोला एसओ केपी सिंह ने बताया कि बीते 30 सितंबर को भठही बुजुर्ग के टोला विशुनपुरा निवासी शारदा चौहान के छह वर्षीय पुत्र राजन का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला था। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने रामकोला थाने पर पहुंचकर हंगामा किया था। ग्राम प्रधान पति समेत तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

अगले दिन फिर से परिजनों ने हंगामा किया। एसपी ऑफिस तक पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। मामले की छानबीन में पता लगा कि शारदा चौहान व उनके भाई नर्वदा चौहान के परिवार के बीच दरवाजे के पास गंदगी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। नर्वदा चौहान की पत्नी अंजू ने डॉयल 112 पर सूचना दी। जिसके बाद गांव में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने बुलाया। दोनों पक्ष थाने पहुंचा और तहरीर देकर वापस लौट गए। एसओ के अनुसार नर्वदा चौहान की पत्नी अंजू देवी पहले घर चली गई जबकि शारदा चौहान की पत्नी अंजू बाजार में सामान खरीदने लगी। घर जाते समय रास्ते में अंजू ने सरकारी स्कूल के पास राजन को गन्ना चूसते देखा। कुछ देर पहले हुए विवाद के चलते नाराज अंजू देवी ने राजन को जान से मारने की योजना बना ली।

घर पहुंचने के कुछ देर बाद अंजू देवी वापस स्कूल के पास आई जहां राजन मौजूद था। वहां से राजन को और गन्ना दिलाने की बात कहते हुए बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गई और वहीं मुंह दबाकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भागकर घर आ गई। बाद में जब मासूम का शव मिला तो वह भी परिजनों के साथ हंगामा करने में शामिल हो गई।

घटना की जांच के लिए पुलिस द्वारा परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ चल रही थी कि इसी दौरान कई लोगों का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाया गया। इसमें आरोपी अंजू देवी के मोबाइल का लोकेशन घटनास्थल के पास पाया गया। इसी आधार पर अंजू से पुन: पूछताछ हुई तब उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बुधवार को इसका खुलासा करते हुए एसओ ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें