फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर का फंदे से लटका मिला शव, घरवालों ने कहा- नौकरी छूटने से था परेशान

Mon, 14 Sep 2020 09:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • लॉकडाउन में नौकरी से निकाले जाने के बाद आ गया था घर
  • दो बार पहले भी कर चुका था खुदकुशी का प्रयास

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में शाहपुर के दरगहिया मानिक नगर निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर देवोंजॉय रॉय (41) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर वालों का दावा है कि उनका शव रविवार की सुबह करीब छह बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मां और भाई का कहना है कि नौकरी छूटने की वजह से वह अवसाद में थे। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी देवोंजॉय रॉय के पिता देवदास की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां जयंती व भाई देवजॉय रॉय के साथ दरगहिया में मकान बनवाकर रहते थे। देवोंजॉय रॉय हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी। तभी से वह यहां परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों के अनुसार इसी बात को लेकर वे अवसाद में थे। दस दिन पूर्व ही देवोंजॉय रॉय के चाचा की मौत हो गई थी। परिवार उसी में व्यस्त था। परिजनों के अनुसार देवोंजॉय शनिवार की रात खाना खाकर कमरे में सो गए। सुबह जब परिजन चाय देने गए तो शव कमरे में फंदे से लटका था। हालांकि पुलिस जब पहुंची तब शव बिस्तर पर पड़ा था।
 

विज्ञापन

दो बार पहले भी कर चुके थे खुदकुशी का प्रयास

परिजनों का कहना है कि अवसाद के नाते उन्होंने खुदकुशी कर ली। इस संबंध में चौकी इंचार्ज झरना टोला अशोक यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी लग रही है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

देवोंजॉय के अलावा घर में मां व भाई ही रहते थे। परिजनों व पुलिस के अनुसार उन्होंने दो बार पहले भी खुदकुशी का प्रयास किया था। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी।  

मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार देवोंजॉय के गले पर चारों तरफ से कसने का निशान है। जो आमतौर पर फांसी लगाने से नहीं आता है। फिलहाल पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें