फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर में क्लीनिक कर्मचारी का गोली से उड़ाया भेजा, मोबाइल और कागजात से हुई शिनाख्त

Wed, 25 Nov 2020 09:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ रेलवे पुल के पास मंगलवार रात करीब दस बजे घात लगाकर बैठे बदमाशों ने क्लीनिक के कर्मचारी ओंकार उपाध्याय (40) का भेजा गोली से उड़ा दिया। मौके पर हेलमेट गिरा था और सिर मांस के लोथड़े में बदल गया था।

विज्ञापन


हत्या की खबर पाते ही घरवाले और पुलिस मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, लेकिन हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। ओंकार के भाई ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। मोबाइल और कागजात से ओंकार की शिनाख्त की गई।
 
जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉ. मोहन झा गीडा सेक्टर-23 में रहते हैं। वह अपने आवास में ही क्लीनिक चलाते हैं। लंबे समय से क्लीनिक का काम चिलुआतल के मोहम्मदपुर निवासी रामनवल उपाध्याय के पुत्र ओंकार उपाध्याय देखा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज की तरह क्लीनिक का काम निपटा कर ओंकार बाइक से घर चले गए थे। भाई अत्रिमुनि ने बताया कि ओंकार सात बजे के करीब घर पहुंचने के बाद कुछ दोस्तों को दावत देने की बात कहते हुए चले गए। पत्नी से बोले थे कि खाना बनाओ मैं दोस्तों को लेकर आता हूं। इसके बाद वह सहजनवां आए और लौटते समय बदमाशों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

मोबाइल, रुपये और अन्य कागजात उनके पास मौजूद होने की वजह से पुलिस लूट की घटना से इनकार कर रही है। पुलिस हत्या की वजह की पड़ताल कर रही है। एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें