फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डीआईजी और एसएसपी के मोबाइल से फोन मिला महिला से की अभद्रता, केस दर्ज

Sat, 12 Jun 2021 09:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जालसाज ने कॉल स्पूफिंग का इस्तेमाल कर किया कारनामा, तिवारीपुर में केस दर्ज, सीओ बांसगांव, सीओ कैंट, सीओ गोरखनाथ के नंबर का भी किया गया है इस्तेमाल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में आम लोगों के साथ ही एक बार फिर जालसाजों ने अफसरों को निशाना बनाया है। गोरखपुर डीआईजी और एसएसपी के सीयूजी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर तिवारीपुर की एक महिला को फोन कर अभद्रता की गई है। स्पूफिंग के जरिए कॉल आने से परेशान महिला ने दोबारा उस नंबर पर कॉल किया तो अफसरों ने फोन उठाया। इसके बाद उसके घर पुलिस पहुंची और मामला सामने आया। एसएसपी के आदेश पर तिवारीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के सिधारीपुर निवासी एक महिला चौका-बर्तन करके परिवार की जीविका चलाती है। सात जून की शाम को उसके पास पहले सीओ बांसगांव के सीयूजी नंबर से फोन आया। कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से बात करने वाले नाम, पता पूछने लगा। कुछ देर में फोन कट गया।

दूसरी बार सीओ कैंट उसके बाद सीओ गोरखनाथ के सीयूजी नंबर से फोन आया। फोन करने वाला खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिला को अर्दब में लेने के साथ ही अभद्रता कर रहा था। कुछ देर बाद साइबर अफराधी ने महिला के पास डीआइजी और एसएसपी के सीयूजी नंबर से फोन किया।
विज्ञापन


कॉल रिसीव करने के बाद उसने फोन करने वाले खूब खरी खोटी सुनाया। फोन कटने पर उसने कॉल बैक किया तो फोन सीओ व पुलिस अधिकारियों ने रिसीव किया। फोन करके परेशान करने की वजह पूछने पर सभी लोग चौक गए।

एसएसपी के निर्देश पर तिवारीपुर पुलिस महिला के पास पहुंची। उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की तो सीयूजी नंबर से फोन आने की जानकारी हुई। छानबीन करने पर पता चला कि किसी ने स्पूफिंग के जरिए बात की है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें