फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है लूटकांड का ये आरोपी, हर तीन महीने में बदल देता है गाड़ी

Fri, 22 Jan 2021 11:12 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी व आरोपियों के घर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर के नौसड़ में महराजगंज के दो सराफा व्यापारियों से बुधवार को हुए 19 लाख रुपये नकद और 11 लाख के सोने-चांदी के जेवरात की लूट की घटना में गोरखपुर की पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें महराजगंज जिले के भी दो लोग शामिल हैं। इनमें एक निचलौल कस्बे के मारवाड़ी वार्ड मोहल्ले का प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश अग्रहरि है, जबकि दूसरा शैलेश ठूठीबारी के ईटहियां का रहने वाला है। वह पोर्टल में काम करने के साथ ही खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दुर्गेश अग्रहरि बेहद शातिर किस्म का व्यक्ति है। छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर के दुर्गेश ने नौवीं तक पढ़ाई की फिर वह पिता के लकड़ी के कारोबार में हाथ बंटाने लगा। जल्द अमीर बनने की चाहत में उसने प्रापर्टी डीलर का काम शुरू किया। इससे उसने एक दशक में ही करोड़ों की संपत्ति जुटा ली।
Trending Videos
विज्ञापन

दो बच्चों के पिता दुर्गेश और उसके परिवार के लोगों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति है। वर्तमान में वह निचलौल तहसील के बगल में जमीन बेचने के काम में लगा था। दुर्गेश के साथियों ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि दुर्गेश कम समय में अमीर होने की बात कहता था। वह गाड़ियों का भी शौकीन है। हर तीन महीने में बाइक बदल देता था।

उधर, ठूठीबारी क्षेत्र के ईटहियां गांव निवासी दूसरे आरोपी शैलेश के पिता की 13 साल पहले मौत हो गई थी। स्नातक उत्तीर्ण शैलेश के पास तीन एकड़ खेती की जमीन और मकान पक्का है। उसके दो बेटी और एक बेटा है। वह पोर्टल में भी काम करता है। गांव के लोगों के मुताबिक शैलेश मिलनसार है। वह लूटकांड में भी शामिल होगा, किसी को यकीन नहीं हो रहा।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें