उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शहर में निर्माणाधीन अस्पताल के शटर पर कार सवारों ने चला दी। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है सोमवार रात साढ़े 12 बजे के आसपास रामगढ़ ताल इलाके में स्थित गोपलापुर मोहल्ले में बन रहे अस्पताल के भूमितल की दुकान में लगे शटर पर गोली चलाकर कार सवार बदमाश फरार हो गए। हालांकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने घटना की छानबीन कर कार्रवाई करने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, गोपलापुर मोहल्ले में स्थित खाली प्लाट में नर्सिंग होम का निर्माण कार्य चल रहा है।
भूमि तल पर कुछ दुकानों का निर्माण हो चुका है और उसमें शटर भी लग गए हैं। इस समय प्रथम तल पर निर्माण का काम हो रहा है। बगल में रहने वाला एक व्यक्ति भूसा बेचने का काम करता है। उसी ने रात में 12:30 बजे के आसपास 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को गोली चलने की सूचना दी।