फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कर्ज में डूबे कारोबारी ने फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी, घर का था एकलौता

Tue, 22 Dec 2020 08:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृतक विकास। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में बैंक कर्ज और उसकी वसूली से परेशान कोतवाली थानाक्षेत्र के हुमायूंपुर दक्षिण मोहल्ला में रहने वाले कारोबारी विकास श्रीवास्तव (40) ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली है। उनका शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। वह मूल रूप से देवरिया के धनवती गांव के रहने वाले थे। कारोबार के सिलसिले में गोरखपुर आ गए थे। हुमायूंपुर दक्षिणी में किराए का मकान लेकर अपनी मां के साथ रहते थे। मामले की सूचना पर आई पुलिस ने विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवरिया के धनवती गांव निवासी विकास श्रीवास्तव अपनी मां के साथ हुमायूंपुर दक्षिणी मोहल्ले में उमाशंकर गुप्ता के मकान में किराए पर रहते थे। विकास की सिविल लाइंस हरिओमनगर में तमकुहीराज मैदान के पास मिक्सर बनाने की दुकान है। कारोबार को बढ़ाने के लिए ही विकास ने गैस गली गोदाम स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 10 लाख रुपये का ऋण लिया था।

वित्तीय वर्ष 2015-16 में ऋण लिया था लेकिन लौटा नहीं सका। इसलिए बैंक खाता एनपीए घोषित कर दिया गया। इसके बाद ऋण वसूली की नोटिस आने लगी। इससे विकास तनाव में आ गया। इसका असर कारोबार पर भी पड़ा। मृतक की मां के मुताबिक मंगलवार को भी ऋण वसूली की नोटिस आई थी। इससे विकास तनाव में आ गया। विकास को किसी तरह से शांत किया, फिर नोटिस लेकर कचहरी चली गई।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

अचेत हो रही है मां

अधिवक्ता से बातचीत करके दोपहर 12.30 बजे लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। पहले तो आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अनहोनी का एहसास हुआ तो धक्का देकर दरवाजा खोल दिया। दरवाजा सिटकनी के सहारे बंद था। अंदर जाकर देखा तो विकास का शव फंदे से लटका था। यह देख मां जोर-जोर से रोने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक विकास अपने बाप-मां का एकलौता बेटा था। परिवार में दो बहनें हैं। एक की शादी बक्शीपुर तो दूसरे की उत्तराखंड में हुई है। विकास के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह मां के साथ अकेले रहता था। शादी भी नहीं हुई थी।

कोतवाली पुलिस क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह ने कहा कि विकास ने  वित्तीय वर्ष 2015-16 में बैंक से कर्ज लिया था। इस वजह से तनाव में था। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें