फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चुनावी रंजिश में भाइयों को घर से बुलाकर मारी गोली, एक की मौत, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कस्बा

Tue, 01 Jun 2021 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बेलघाट इलाके में हुई घटना, आरोपियों की तलाश में पुलिस।
विज्ञापन
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ बेलघाट कस्बा व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के बेलघाट इलाके के कस्बा में सोमवार की रात चुनावी रंजिश में दो भाइयों को बदमाशों ने बुलाकर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए मगर तबतक आरोपी फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बेलघाट कस्बा निवासी संजय बेलदार (32) और उनका छोटा भाई टिंकू का कई लोगों से चुनावी रंजिश हो गया था। बताया जा रहा है कि संजय भी बीडीसी का चुनाव लड़ रहे थे और उनके खिलाफ जो लोग चुनाव मैदान में थे वह उनसे रंजिश रखने लगे थे। 

पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में चुनाव में विरोध कर रहे लोगों ने सोमवार की रात में संजय को घर से बुलाया। कई लोगों को देखकर छोटा भाई टिंकू भी बाहर आ गया। 
विज्ञापन


दोनों को बदमाशों ने बातचीत के दौरान ही गोली मार दी जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। गोली की आवाज पर आए लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार के साथ गांव  में भी कोहराम मच गया है। 

एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बेलघाट कस्बा छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं संजय की गर्भवती पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें