फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में सगे भाइयों ने शख्स की कर दी थी पिटाई, 48 घंटे बाद हो गई मौत

Thu, 14 Jan 2021 05:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, उनवल (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र ताल नवर गांव के टोला रामनगर में मारपीट में घायल देवीलाल (46) की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। 11 जनवरी को भाइयों ने जमीन के विवाद में उसकी पिटाई कर दी थी, जिसमें मारपीट का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


इस दौरान उसका उपचार चल रहा था और फिर घरवाले उसे लेकर घर चले आए थे। बृहस्पतिवार की भोर में तीन बजे घर पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, देवीलाल चार भाई हैं, जिसमें से एक भाई राम बुझारत अपने ससुराल महावीर छपरा में रहता है। अन्य तीनों भाई देवीलाल, बसंत और रामश्री अपने पिता के साथ रामनगर में ही रहते थे। तीनों ही शराब पीने के आदी थे और अक्सर आपस में ही विवाद करते थे।
विज्ञापन


11 जनवरी की शाम पांच बजे देवीलाल को उसके बसंत और रामश्री ने मारपीट कर घायल कर दिया। घरवाले प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराए और फिर 13 जनवरी को पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने मृतक देवीलाल की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर बसंत, रामश्री रमावती के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया था। फिर परिजन मेडिकल कॉलेज में भी उपचार कराए और घर पर लेकर चले आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह तीन बजे के करीब देवीलाल की घर पर ही मौत हो गई।

मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खजनी थानेदार मृत्युंजय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें