फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खेत में बैठकर बीयर पी रहा था प्रॉपर्टी डीलर, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Thu, 09 Dec 2021 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इधर, पुलिस जमीन विवाद और एक साल पहले हुए कोर्ट मैरिज के बिंदु पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ स्थित बुढ़वा चाचा पटाखा गोदाम के बगल में बुधवार देर शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर नागेंद्र निषाद (25) को गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश गुलरिहा की ओर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। उधर, घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जमीन और एक साल पहले किए गए कोर्ट मैरिज के विवाद पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नागेंद्र के पिता वीर भवन जंगल धूसड़ चौराहे पर फल की दुकान लगाते हैं। तीन भाइयों में छोटा नागेंद्र जमीन खरीद फरोख्त में बिचौलिया का काम करता है। शाम को वह पटाखा गोदाम के बगल स्थित अपने खेत में बैठकर बियर पी रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसके कंधे पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि नागेंद्र एक प्रापर्टी डीलर के साथ रहकर काम करने के साथ ही उसकी गाड़ी भी चलाता था। पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गोली से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया था। विवाद व अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

कोर्ट मैरिज करने वाली युवती ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

जिस युवती से नागेंद्र ने कोर्ट मैरिज किया था, उसने साथ रहने से इंकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि उसने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी थी लेकिन जांच के नाम पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। अब उस युवती की शादी भी तय हो चुकी है। इसे लेकर भी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें