फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने कार चालक से 1.20 लाख रुपये लूटे, विरोध करने पर महिला को पीटा

Sat, 29 Feb 2020 09:25 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

झंगहा इलाके के मोतीराम-कुसम्ही रोड स्थित गोवर्धन टोले के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार चालक से 1.20 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक और बीच बचाव करने आई महिला को भी पीट दिया। घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है। सूचना पर झंगहा और खोराबार पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खोराबार के मांगापाटी निवासी धीरज पासवान चालक हैं। वह कुसम्ही बाजार निवासी अमरजीत सिंह की कार चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह धीरज देवरिया के पथरहट में अमरजीत की बहन के घर गए थे। वहां से वह 1.20 लाख रुपये लेकर कार से कुसम्ही आ रहे थे।

अभी वह  मोतीराम-कुसम्ही रोड स्थित गोवर्धन टोले के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने पीछे से कार को ओवरटेक किया। युवकों ने बाइक को कार के आगे खड़ी कर दी। कार के रुकते ही वे धीरज से मारपीट करने लगे। उसी दौरान गांव की महिला घुमेली देवी बीच बचाव करने पहुंची तो युवकों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


उसके बाद बाइक सवार युवक कार में रखे 1.20 लाख रुपये और धीरज के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। धीरज ने लूट की सूचना अमरजीत को फोन पर दी। उसके बाद अमरजीत ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें