फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: भाकियू नेता के सिर और गले पर किया था सात बार वार, हत्या कर हनुमानगढ़ी पहुंच गया था आरोपी

Mon, 26 Jul 2021 08:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

हत्या के बाद आरोपी ने अयोध्या पहुंचकर सरयू में किया स्नान और हनुमानगढ़ी पर चढ़ाया प्रसाद, पुराने कपड़े को सरयू में किया प्रवाहित और नए कपड़े खरीद कर पहना।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय की हत्या का मुख्य आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अयोध्या गया। वहीं नया कपड़ा खरीदा और सरयू में स्नान किया। पुराने कपड़े को सरयू में प्रवाहित कर दिया। हनुमानगढ़ी पहुंच कर प्रसाद चढ़ाया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए ही घर से भागा था, लेकिन परिवार और रिश्तेदार पर पुलिस का दबाव बढ़ा तो वापस लौटा और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ये बातें मुख्य आरोपी अजय राय ने पुलिस की पकड़ में आने के बाद पूछताछ में बताई।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी अजय राय ने पूछताछ में बताया कि वैसे तो कोई पुरानी रंजिश उसकी भाकियू जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय से नहीं थी, लेकिन लक्ष्मण पांडेय का गांव में काफी दबदबा था। एक बार खेत की सिंचाई के दौरान उसका लक्ष्मण पांडेय से विवाद हुआ था। वह किराने की दुकान चलाता है। लक्ष्मण पांडेय बार-बार लोगों से उसे फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी देते थे। लोग उसे बताते थे तो नागवार गुजरता था।

घटना के दिन उसकी मुलाकात जब लक्ष्मण पांडेय से हुई थी तो उसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। उसके बाद उसने लक्ष्मण पांडेय की हत्या करने की ठान ली। देर शाम उसने शराब पी और जैसे ही चौराहे पर सब्जी खरीदने के लिए लक्ष्मण पांडेय पहुंचे तो उन्हें देखते ही भुजाली लेकर चल पड़ा।
विज्ञापन


उसने बताया कि भुजाली से लक्ष्मण पांडेय के सिर और गले पर सात बार वार किया था। जिससे मौके पर ही लक्ष्मण पांडेय की मौत हो गई। कुछ देर तक वह घटना स्थल पर रुका भी था। बाद में वह भागकर अयोध्या गया और सरयू में स्नान किया। पुराने कपड़े सरयू में फेंक दिया और नया कपड़ा खरीद कर पहना। हनुमानगढ़ी पर लड्डू भी चढ़ाया।

 

विज्ञापन

पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता और सुरक्षा की मांग दोहराई

वह पुलिस से बचने के लिए ही घर छोड़ कर गया था, लेकिन पुलिस का परिवार और नात-रिश्तेदारों पर दबाव बढ़ा तो वह लौट आया। बाद में पुलिस की पकड़ में आ गया। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी अजय राय ने पुलिस की पूछताछ में घटना के बारे में यह जानकारी दी है। वैसे अभी हत्या के चार नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कुछ नए तथ्य भी सामने आ सकते हैं। वैसे पीड़ित परिजनों ने कुछ और लोगों के नाम बताए हैं। जिनकी घटना में संलिप्तता की जांच कराई जा रही है। विवेचना में यदि इनकी संलिप्तता पाई जाएगी तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को अंजाम देकर आरोपियों ने कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की है। इसमें आरोपियों पर आगे और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ता और पीड़ित परिजनों ने सोमवार को डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ से मुलाकात की। लोगों ने पीड़ित परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की। इसके साथ ही सुरक्षा की मांग दोहराई।

शासन स्तर से पीड़ित परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। डीएम और एसपी ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें