फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुलिस डुगडुगी बजवाकर चस्पा कर रही थी नोटिस, इधर हत्यारोपी ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर

Sat, 06 Feb 2021 09:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोरखपुर में मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की हत्या के मामले में पुलिस शनिवार को खोराबार के ब्लॉक प्रमुख के घर डुगडुगी बजवाकर नोटिस चस्पा कर रही थी। दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख के हत्यारोपी पिता जवाहिर यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह भी तब जब पुलिस को मालूम था कि कोर्ट में हाजिर होने की अर्जी जवाहिर की ओर से दी गई है।

विज्ञापन


मामले में आरोपी जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही के वकील ने उनके बीमार होने की अर्जी दी है जिस पर कोर्ट ने अगली तारीख आठ फरवरी की दी है। ब्लॉक प्रमुख की आरोपी भाभी अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि दबाव बनाने से ही जवाहिर ने सरेंडर किया है। जरूरत पड़ने पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी 2021 की रात में मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की दुकान बंद कर घर जाते समय बल्ली चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामाश्रय के भाई रामनयन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने खोराबार ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव की भाभी व सपा नेता दुर्गेश यादव की पत्नी एवं पारिजात एसोसिएट की प्रोपराइटर सीमा यादव, ब्लॉक प्रमुख के पिता जवाहिर यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही, प्रॉपर्टी डीलर संजय शुक्ल समेत 13 नामजद पर हत्या व साजिश रचने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने संजय शुक्ल, पंकज सिंह, हत्या की सुपारी देने वाले अभिषेक मिश्र, गोरखनाथ के शूटर गोलू उर्फ अशरफ समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। बाद में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी केशव सिंह को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल शूटर मनीष साहनी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। जिसके बाद मनीष व एक नामजद आरोपी कुशीनगर के अभय दुबे के बाद अब जवाहिर यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता पंकज शाही, सीमा यादव अभी फरार हैं।

मुनादी करा दो घरों पर पुलिस ने चस्पा कराया नोटिस
खोराबार ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के पिता जवाहिर यादव एवं सपा नेता दुर्गेश यादव की पत्नी सीमा यादव के खोराबार के मदरहवा टोला स्थित घर एवं सूबाबाजार हनुमान मंदिर के सामने स्थित आवास पर शनिवार को खोराबार पुलिस ने कुर्की (82) का नोटिस चस्पा किया। इससे पहले पुलिस ने दोनों जगह डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई कि हत्या आरोपी अगर जल्द हाजिर नहीं हुए तो उनके घर की कुर्की कर दी जाएगी। इस दौरान इंस्पेक्टर नासिर हुसैन के अलावा थाने के दरोगा सिपाही मौजूद थे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें