फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने भगवान के घर को न बख्शा, राधा-माधव मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

Thu, 06 Feb 2020 09:51 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, बड़हलगंज/ चिल्लूपार (गोरखपुर)।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़हलगंज इलाके के परसिया तिवारी गांव के राधा-माधव मंदिर से कई साल पुरानी अष्टधातु की राधाकृष्ण व गोपाल की मूर्ति बुधवार की रात चोरी हो गई। चोर ने मंदिर का ताला तोड़ कर मूर्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे पुजारी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल ग्रामीणों सहित पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुजारी ध्रूपदेव के मुताबिक, परसिया तिवारी गांव में लगभग 200 वर्ष पुराना राधा माधव मंदिर है। वर्ष 1997 में ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का पक्का निर्माण हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक, इसमें राधा कृष्ण व गोपाल जी की अष्टधातु की कीमती मूर्ति स्थापित की गई थी। इससे पहले छप्पर के मंदिर में भी अष्टधातु की राधा कृष्ण, गोपाल की मूर्ति स्थापित थी। पुजारी ने बताया कि बुधवार की रात वह मंदिर में पूजा करने के बाद दरवाजे पर ताला लगा कर घर चले गए। सुबह पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला था और कुंडी में लगा ताला गायब था। अंदर देखा तो राधा-कृष्ण और गोपाल जी की अष्टधातु की मूर्ति गायब मिली।

अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मूर्ति बरामदगी के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मूर्ति के बरामदगी के बाद ही पता चल सकेगा कि मूर्ति अष्टधातु की है या किसी अन्य धातु की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामाज्ञा सिंह, इंस्पेक्टर, बड़हलगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें